चाहत




चाहत

 

सुनहरी धूप 

रूपहली चाँदनी 

हवाओं का 

मदिर-मदिर स्पंदन 

फूलों की दहकती क्यारियाँ 

बादलों की नीली किलकारियाँ

खेतों में सरसों का फूलना 

साँसों में चंदन का घुलना 

मौसम का जग पड़ा राग 

थरती ने पा लिया सुहाग 

कलियों ने चटकना सीखा 

प्रकृति ने सुरमई

गीत लिखा 

हवाओं में 

घुल गई रंगीनियाँ

उत्सवों की हँसी ने

लो फिर संगीत लिखा

 

ये सब की सब

हमारे लिए ही तो हैं

ये खूबसूरत रातें

ये प्यारे-प्यारे दिन 

जी चाहता है 

रख लें सहेज इन्हें 

अपने नन्हें से आँचल में 

लें, कचनार से बीन।

 

******


 

 



 


Popular posts
अंतर्राज्यीय बसों समेत अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यातायात सेवाएं ठप कर दी गई हैं।
उत्तरी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर गुरुद्वारे में एकत्र होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम शनिवार देर रात गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग देर रात करीब 2:15 बजे सीसगंज गुरुद्वारे में धार्मिक कार्य कर रहे हैं।
दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग, आठ गिरफ्तार
दिल्लीः कश्मीरी गेट स्थित रैन बसेरे में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां
केजरीवाल की सहानुभूति देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ क्यों है: CM योगी